रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मंडौस के असर से तापमान में जबरदस्त बदलाव हुआ है। आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं चल रही ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ा दी है। बता दें कि दो दिन पहले ही मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया था, वहीं अब पूरे प्रदेश में छाए बादलों की चलते बारिश की संभावना बनी हुई है।
जानें मौसम का हाल
चक्रवाती तूफान मंडौस दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित था जो उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। इसकी स्थिति दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थिति 9.7 डिग्री उत्तर 83.5 डिग्री पूर्व त्रिंकोमाली श्रीलंका से 280 किलोमीटर पूर्व उत्तर पूर्व की ओर, जाफना से पूर्व की ओर 380 किलोमीटर दूर, कराईकल से पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर 420 किलोमीटर दूर, चेन्नई से दक्षिण पूर्व की ओर 520 किलोमीटर दूर स्थित है।
इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होकर प्रबल चक्रवाती तूफान के रूप में आज शाम को परिवर्तित होने की संभावना है। इसके कल 9 दिसंबर के सुबह तक इसकी प्रबलता बने रहने की संभावना है। उसके बाद इसके क्रमिक रूप से कमजोर होते हुए चक्रवाती तूफान के रूप में कल रहने की संभावना है।
9 दिसंबर के मध्य रात्रि में इसके उत्तर तमिलनाडु पुडुचेरी और उससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश के पास पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा मछलीपट्टनम के पास भूमि पर पहुंचने की संभावना है। भूमि पर पहुंचते समय इसके हवा की गति 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रहने की संभावना है। प्रदेश में उत्तर से ठंडे अफसोस हवा का आगमन लगातार जारी है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हो रहा है।
कल दिनांक 9 दिसंबर को प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है जिसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश के बस्तर संभाग के दक्षिणी छोर में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की भी संभावना है।