रायपुर। प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। वहीं ठंड के साथ झमाझम बारिश होने के आसार बढ़ गए हैं। पश्चिम विक्षोभ के चलते मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में ठंड के साथ-साथ बारिश की भी संभावना है।
आज सुबह से चल रही ठंडी हवाएं
राजधानी रायपुर में समेत पूरे प्रदेश में आज सुबह से ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके चलते प्रदेश में कपकपी बढ़ा दी है। वहीं मौसम विभाग ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी भी दी है। उनका कहना है कि दिसंबर महीने के 15 तारीख से राज्य के सभी जिलों में जोरदार ठंड पड़ेगी। वहीं उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते बारिश की संभावना बन रही है।
वहीं बारिश के बाद प्रदेश के मैदानी और पठारी इलाकें में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ठंड पड़ने के आसार है। अंबिकापुर, चिरमिरी में इस साल फिर ठंड कहर बनकर बरसने वाली है। जारी आंकड़े के मुताबिक नारायणपुर जिले में इस बार सबसे ज्यादा ठंड पड़ने वाली है। जिले का तापमान अभी से 8.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। नारायणपुर के अलावा अंबिकापुर में 9.7, कबीरधाम में 10.5 और जगदलपुर का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।