सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने जारी किया आदेश
रायपुर. Toll charge collection In CG: लॉकडाउन के मद्देनजर नेशनल हाईवे में बंद हुई टोल टैक्सी की वसूली छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से शुरु होगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने क्षेत्रीय अधिकारियों को टोल टैक्स वसूली का निर्देश जारी किया है। निर्देश मिलते ही छत्तीसगढ़ के आरओ बीएल मीणा ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए टोल शुल्क वसूलने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़े: कोरोना की जंग हारे लुधियाना एसीपी, कई दिनों से चल रहा था इलाज
केंद्रीय मंत्रालय के आदेश में ये है लिखा
NHAI को लिखे पत्र में मंत्रालय (Toll charge collection In CG) ने कहा, ”टोल टैक्स की वसूली 20 अप्रैल, 2020 से की जानी चाहिए। 25 मार्च को सरकार ने कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन की वजह से टोल टैक्स की वसूली अस्थाई तौर पर रोक दी थी,ताकि आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई में आसानी हो।
यह भी पढ़े: धीमी होती अर्थव्यवस्था को फिर से मिल सकता है इकोनॉमिकल बूस्टर
केंद्रीय मंत्रालय (Toll charge collection In CG) के इस निर्देश पर NHAI के अधिकारियों ने 11 और 14 अप्रैल को मंत्रालय को पत्र लिखकर टोल वसूली नहीं होने से, राजस्व में हानि होने की बात बताई। इसके मद्देनजर मंत्रालय ने 20 अप्रैल से शुल्क वसूलने का निर्देश दिया है।
छत्तीसगढ़ में 10 टोल नाका
NHAI के क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में NHAI के अंतर्गत 10 टोल प्लाजा हैं। इनमें लाखोली, ठाकुरटोला, धमधा नाका, ढोक छुईपाली, मुदीपार और भोजपुर टोल प्लाजा में टोल टैक्स लिया जा रहा है। शेष तीन टोल प्लाजा जगतरा, मशोरा और बदईगुड़ा में मशीन लगाने का काम किया जा रहा है।