भोपाल। मध्यप्रदेश में तेजी से तापमान में कमी आई है। जिसके चलते ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। आज प्रदेश के कई जिलों में पारा में 3 से 4 डिग्री तक नीचे आ गया। मौसम विभाग की माने तो बादल साफ होने की वजह से प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरूआत हो गई है।
वहीं आने वाले दिनों में मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं मौसम विभाग ने 6 नवंबर के बाद से प्रदेश में ठंड और बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के निकल जाने के बाद प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। वहीं पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11℃ दर्ज मंडला और मलाजखंड में हुआ है। इधर छत्तीसगढ़ में कड़ाके के ठंड की शुरूआत हो गई है। मंडला और मलाजखंड से लगे कवर्धा जिले के चिल्फी घाटी तेजी से पारा गिरा है। जिसके चलते ठंड में बढ गई हैं।
राजधानी के मौसम का हाल
राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो शहर में सुबह और शाम को अच्छी-खासी ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि दोपहर में तीखी धूप से तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ हैं। जबकि भोपाल से लगे जिलों में रात के अलावा दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा हैं।