देश का सबसे लोकप्रिया धारावाहिक रामायाण ramayan आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना 30 साल पहले था। लॉकडाउन की वजह से यह सीरियल एक बार फिर डीडी भारती पर शुरू कर दिया गया है। इसी सीनियल से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। सीता मईया की खोज के लिए वानरों की सेना तैयार करने वाले सुग्रीव यानी श्याम सुंदर का गुरुवार को निधन हो गया है।
यह दुखद समाचार मिलते ही राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने ट्वीट करके उनकी आत्मा की शांति की कामना की। ramayan गोविल ने लिखा, श्याम सुंदर जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाई थी। एक कमाल के इंसान और सज्जन व्यक्ति थे। उनकी आत्मा को ईश्वर शांति द। इसके बाद रामायाण देखने वालों का रीट्वीट आना शुरू हो गया।
जानिए…लक्ष्मण ने क्या कहा…
रामायण में ramayan लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने भी ट्वीट करके श्याम सुंदर की आत्मा की शांति की कामना की है। उन्होंने लिखा, हमारे सहकलाकार जिन्होंने रामायण में बाली और सुग्रीव की भूमिका निभाई थी। उनके अचानक हुए निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।
Read more – फार्म हाऊस में फंसे सलमान, बोले… तीन हफ्ते से पिता को नहीं देखा
कैसे हुआ निधन
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक सुनील लहरी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें कैंसर था, जिससे वे काफी लंबे समय से लड़ रहे थे। उन्होंने रामायण के साथ-साथ काफी सीरियल में काम किया है।