देश और कांग्रेस जवानों के साथ, केंद्र सरकार पीछे क्यो हट रही
दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में चीनी घुसपैठ के मुद्दें को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने सोनिया गांधी का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष ने घुसपैठ को लेकर आरोप लगाया कि मोदी सरकार स्पष्ट जवाब नहीं दे रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से पूछा है, कि क्या सरकार इस ममलें में स्थिति साफ करके देश को विश्वास में लेगी या नहीं?
यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश और बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 129 लोगों की मौत
सरकार जिम्मेदारी से हट रही पीछे
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने जारी वीडियो के माध्यम से कहा, कि आज कांग्रेस और देश के नागरिक 20 जवानों के शहादत को श्रद्धांजलि देते हुए सलाम दिवस मना रहे हैं। गलवान घाटी में वीरगति को प्राप्त करने वाले इन सैनिकों के प्रति देश हमेशा आभारी रहेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और पूरा देश सेना और सैनिकों के साथ खड़ा है, ऐसे में इस संकट की स्थिति में सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती है।
यह भी पढ़े: राज्यसभा सांसद छाया वर्मा का चयन संसद रत्न पुरस्कार के लिए
पीएम और मंत्री का अलग-अलग बयान
कांग्रेस अध्यक्ष (Sonia Gandhi) ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते है कि हमारे देश में कोई भी घुसपैठ नहीं हुआ है। रक्षामंत्री और विदेश मंत्रालय कई बार बड़ी संख्या में चीनी घुसपैठ की चर्चा करते हैं। फौज के जनरलों, रक्षा एक्सपर्ट और समाचारपत्र भी सैटेलाइट तस्वीरें दिखाकर चीनी घुसपैठ की पुष्टि कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा कि देश जानना चाहता है, कि अगर हमारे देश में घुसपैठ नहीं हुआ तो हमारे जवान शहीद कैसे हुए। चीन की सेना की लद्दाख में गुस्ताखी के बाद कब्जा की गई जमीन को सरकार कैसे वापस लेगी? क्या चीन गलवान घाटी और पेंगांग्त्सो इलाके में बंकर बनाकर हमारी भूभाग अखंडता का उल्लंघन कर रहा है?’ उन्होंने आखिर में कहा कि क्या सरकार इस विषय पर पूरे देश को विश्वास में लेगी?