रायपुर . केशकाल घाटी CG PCC में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई है। जब कि अन्य को गंभीर रूप से घायल बताया गया है। जिस समय ये हादसा हुआ तभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी उधर से गुजर रहे थे। सडक़ पर एक्सीडेंट के बाद घायल अवस्था में लोग सडक़ पर ही पड़े हुए थे, तभी पीसीसी चीफ CG PCC ने अपनी गाड़ी से घायलों को अस्पताल पहुंचाने का नेक काम किया।
ये पढ़े – अब रात 9 बजे तक ऑर्डर कर पाएंगे होटल से खाना, प्रशासन ने बढ़ाया डिलीवरी का वक्त
उन्होंने बताया के वह विधानसभा क्षेत्र कोंडागाव से राजधानी रायपुर जा रहे थे। इस दौरान सडक़ हादसे में दो लोगों की घायल देखा। पीसीसी चीफ ने घायल अवस्था को देखते हुए तत्काल अपनी गाड़ी रोक अपने सुरक्षा कर्मियों की सहायता से उपचार के लिए केशकाल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। उन्होंने CG PCC डॉक्टरों से फोन पर बात की और घायलों का सही उपचार करने की बात समझाई। इसके बाद ही मरकाम वापस अपने रास्ते आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि केशकाल घाटी के नीचे हुई सडक़ दुर्घटना में ग्राम हरवेल निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताला पहुंचा दिया गया है।