मूवमेंट पास लेकर दिल्ली से पहुंची उनकी बेटी
मुंबई. Rishi Kapoor funeral in lockdown बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। लॉकडाउन में बिना भीड़भाड़ के ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया हुआ। मुंबई के मरीन लाइंस स्थित चंदनबाड़ी श्मशानघाट पर शाम करीब 4 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
ये भी पढ़े –ऋषि के निधन पर सीएम भूपेश ने लिखा, बिगड़ती सेहत और उम्र नहीं बने कभी बाधा
मुंबई के गिरगांव के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor funeral in lockdown) ने सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में जाने दिल्ली पुलिस ने उनकी बेटी को रिद्धिमा को मूवमेंट पास दिया।
ये भी पढ़े: सीएम बघेल ने लिखा, मीडियम हिंदी हो या अंग्रेजी, कला में निपुण ही असली चैम्पियन
ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर का घर साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेड्स कॉलोनी में हैं। दिल्ली पुलिस ने उनको मुंबई जाने का मूवमेंट पास जारी कर दिया। सुबह 10.&0 बजे पांच लोगों के लिए पास जारी किया गया था.
24 दिग्गज हुए शामिल
अंतिम संस्कार (Rishi Kapoor funeral in lockdown) के दौरान मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान, करीना कपूर खान, भिषेक ब’चन, डॉ. तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जय राम, अनिल अंबानी, नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, आदर जैन, रणधीर कपूर, नताशा नंदन, बिमल पारिख, अरोहित धवन, राहुल रवैल को कुल 24 लोगों को मौजूद रहने की इजाजत दी।
फैंस को वापस भेजा पुलिस ने
ऋषि कपूर का अंतिम दर्शन Rishi Kapoor funeral in lockdown करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अस्पताल पहुंचीं। ऋषि के निधन की सूचना मिलते ही कुछ फैंस अस्पताल के बाहर जुट गए थे।
ये भी पढ़े : ऋषि के निधन से टूटे सचिन, कहा… मिस करूंगा, आपकी फिल्में देखकर बड़ा हुआ
मुंबई पुलिस ने लोगों को समझा कर लॉकडाउन में घर जाने की अपील की। अस्पताल के सामने 100 मीटर तक सड़क खाली करा ली गई थी। किसी को अस्पताल में जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।