न्यूज डेस्क. आपने उड़न तस्तरियों की कहानी तो सुनी होगी.. लेकिन अब अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर इन उड़न तस्तरियों UFO की विडियो जारी कर दी है। (Pentagon officially releases ‘UFO’ videos) अमेरिका के पेंटागन में UFO के विडियो जारी कि है। आसमान में उड़ने वाले ये अज्ञात UFO अमेरिकी नौ सेना के पायलेट्स ने कैप्चर किए हैं।
इस विडियो को 2004 और 2015 में प्रशिक्षण उड़ानों के दौरान कैप्चर किए गए हैं। इसे अमेरिकी नौ सेना के पायलेट्स ने रिकार्ड किया था। जारी किए गए विडियो में दो क्लिप को पहली बार 2017 में न्यूयॉर्क टाइम्स में और तीसरे क्लिप को 2018 में द स्टार्स एकेडमी में जगह दी गई थी। Department of defense ने इन तीनों अज्ञात वीडियो को जारी करने के लिए नौसेना को अधिकृत किया था।

रक्षा विभाग के प्रवक्ता सुसान गफ के मुताबिक पहली वीडियो नवंबर 2004 में लिया गया था वहीं दो विडियो 2015 में कैप्चर किया गया था। इस वीडियो के संबंध में सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि काफी समीक्षा करने के बाद इन्हें जारी किया गया है।