रायपुर . कोरोना से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा है, लेकिन क्या आपको मालूम हैं, जिनमें कोरोना नहीं पहुंचा। दुनिया में अब सिर्फ 9 देश ही सुरक्षित बचे हैं। corona mask जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया के मामलों का डेटा तैयार किया है। खास बात यह है कि इसमें लाइव टैकर भी उपलब्ध है, जिससे दुनिया के देशों के बारे में कोरोना संक्रमण के बारे में समझा जा सकता है। कोरोना से मरने वाले और ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी इसमें लगातार अपडेट हो रही है।
CM bhupesh ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लिखा भावुक पत्र
आइए जानें, कौन से हैं वो सुरक्षित देश
- तुर्कमेनिस्तान – इस देश में कोरोना की एंट्री अभी तक तो नहीं हुई है। खास बात यह है कि यहां पर नागरिक कोरोना शब्द भी नहीं कह सकते। ऐसा करने पर प्रतिबंध है। मास्क पहनकर घूमने वालों को जेल में बंद किया जा रहा।
- ताजिकिस्तान – यह वह दूसरा देश है, जहां कोरोना वायरस की मौजूदगी नहीं है। यहां लोग टै्रकिंग करने पहुंचते हैं।इस देश में अन्य देशों को अपने देश में आने से रोक दिया है।
- उत्तर कोरिया – यकीन मानिए, तीसरे नंबर पर दो देश है, उसका नाम है उत्तर कोरिया। अब तक कोरोना वायरस के चंगुल से बचा हुआ है। corona mask चीन में कोरोना वायरस के फैलते ही इसने अपनी सारी सीमाएं सील कर दी थीं। जिससे यह बचा रह गया।
- उत्तरी आफ्रीका – दक्षिणी सूडान में अब तक कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इस देश की आबादी 1.11 करोड़ है। कोरोना नहीं होने के बाद यहां सभी कार्य और जीवन सामान्य चल रहा है।
- यमन – इस देश की आबादी महज ३ करोड़ है। यह पर भी कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं है।
- लिसोथो – यह देश अपने बर्फ से ढके पहाड़ों और वन्यजीव अभ्यारण्यों के लिए जाना जाता है। ये देश भी अब तक कोरोना वायरस की एंट्री नहीं हुई है।