नई दिल्ली. कोरोना की वैश्विक महामारी (Global epidemic of coronavirus) के बीच भारत के लिए आज राहत भरी खबर सामने आई है। यह खबर इन मायनों में राहत भरी कही जा सकती है क्योंकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार जानकारी दीहै कि कोरोना वायरस (coronavirus) से मरीजों के ठीक होने के मामले लगातार सुधर रहे हैं। यही नहीं डबलिंग रेट और डेथ रेट में भी सुधार आया है।
भारत बनेगा अब 5 trillion economy वाला देश.. कैसे पढ़ें यह खबर
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में 14 दिन पहले coronavirus का रिकवरी रेट 13.06 फीसदी का था जो अब बढ़कर 25 फीसदी के उपर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 25.18 फीसदी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। भारत में अब तक 8 हजार 324 मरीज ठीक हो चुके हैं।
Rishi Kapoor funeral in lockdown: मुम्बई में हुआ ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार
लॉकडाउन से पहले भारत में डब्लिंग रेट 3.41 था जो अब अब बढ़कर 11 दिन हो गया है। कुछ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, उड़ीसा, राजस्थान, तमिलनाडु, पंजाब जैसे कई राज्यों में डबलिंग रेट राष्ट्रीय दर से अच्छा है। यहां 11 से 20 दिन में केस डबल हो रहे हैं। दिल्ली में 11.3 दिन में, यूपी में 12 दिन, जम्मू कश्मीर में 12.2 दिन, ओडिशा में 13 दिन, राजस्थान में 17.8 दिन, तमिलनाडु में 19.1 दिन और पंजाब में 19.5 दिन है। (coronavirus)
प्रदेश में तीन नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले, 6 की जांच निगेटिव
78 फीसदी लोग अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे थे
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अभ तक देश में 3.2 प्रतिशत कोरोना वायरस (coronavirus) के मरीजों की मौत हुई है। मरने वालों में 65 प्रतिशत पुरुष व 35 फीसदी महिलाएं हैं। 45 वर्ष से कम उम्र वालों की तादात 14 फीसदी है। वहीं 45 से 60 साल उम्र वालों को आंकड़ा 34.8 फीसदी है। वहीं 60 से ज्यादा उम्र के 51.2 प्रतिशत लोगों की मौतें हुई है। कोरोनावारयर से मरने वाले 78 प्रतिशत मरीज किसी न किसी तरह की अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। देश में अब तक इस वायरस ने 1 हजार 74 लोगों की जान ले ली है।