इंदौर. Negligence: इंदौर स्थित अरबिंदो अस्पताल से कोरोना पॉजीटिव महिला के फरार होने की घटना सामने आई है। महिला दो दिन से गायब है। उसकी रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई है। रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर डॉक्टरों ने उसकी तलाश शुरु की।
महिला ने अस्पताल में डॉक्टरों को जो पता बताया है, वो भी फर्जी है। महिला ने जो नंबर दिया, वो छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है। महिला के गायब होने से इंदौर प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है। पुलिस और प्रशासन महिला की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़े: कोरोना से निपटने बिलासपुर पुलिस की अनोखी पहल… बनाया रैप सांग
बैरीकेड्स नहीं लगे होने से फरार हो रहे मरीज
कोरोना पॉजीटिव महिला के फरार होने से, अरबिंदो अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही (Negligence) सामने आई है। बताया जा रहा है, कि महिला को जहां रखा गया था। वहां सामने बैरीकेड्स अस्पताल प्रबंधन ने नहीं लगाए थे।
अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही (Negligence)का फायदा उठाते हुए महिला फरार हो गई। जैसे ही महिला के गायब होने का पता चला, नर्सिंग स्टॉफ ने उसकी तलाश शुरु कर दी। महिला जब नहीं मिली, तब प्रबंधन को घटना की जानकारी दी।
यह भी पढे़: Foundation Day: छत्तीसगढ़ में संगठन मंत्री सिंह ने पार्टी कार्यालय में फहराया भाजपा ध्वज
मामलें की इंदौर एसडीएम बीबीएस तोमर ने पुष्टि की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की शिनाख्त करके, उसकी तलाश करने की बात कही जा रही है।