राजनांदगांव . यहां मानपुर मोहला नक्सल Naxal in rajnandgaon प्रभावित क्षेत्र में आज पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें प्रदेश ने अपना एक जाबंजा सिपाही खो दिया। मानपुर क्षेत्र के परदोनी गांव में हुई इस मुठभेड़ में मदनवाड़ा थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा शहीद हो गए हैं। पूरी शिद्दत से लड़ते हुए वह शहीद हो गए। मुठभेड़ में जवानों ने 4 माओवादियों को भी मार गिराया है। कहा जा रहा है कि यह रात 9 बजे के करीब सर्चिंग पर निकली पुलिस पर माओवादियों ने हमला बोला।
ये भी पढ़े – इन तारीखों के बीच होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
माओवादियों ने पुलिस को घेरने एंबुश लगाया। जैसे ही पुलिस पार्टी क्षेत्र विशेष में पहुंची माओवादी हमला करने लगे। फाइरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी गोलीबारी की, जिसमें 4 माओवादियों को ढ़ेर कर दिया। पुलिस ने बताया कि Naxal in rajnandgaon मारे गए माओवादियों में से दो महिला और दो पुरुष हैं। नक्सलियों के शव, एके-47 और 3 साथ भारी असला बरामद किया गया है। मारे गए माओवादियों के शव मानपुर थाना लाया गया है। बताया जा रहा है कि माओवादियों से लोहा लेते हुए थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा को गोली लग गई।
ये भी पढ़े – घर में अकेली थी महिला, तीनों घुसे घर में फिर… भड़क गई आग
शहीद किशोर शर्मा अंबिकापुर के खाला गांव के रहने वाले थे। Naxal in rajnandgaon उनकी शहादत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यपाल ने दुख जाहिर किया है। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने ट्वीट करके कहा कि, मदनवाड़ा में हुए नक्सली मुठभेड़ में थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा के शहादत पर मुझे गहरा दुख हुआ। शहीद जवान को श्रद्धांजलि।
देश-प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें….