शीतलनार-मुंडवाल के जंगलों में हुई मुठभेड़
सुकमा. Naxal Encounter In Sukma: सुकमा पुलिस ने नक्सली मुठभेड़ में 9 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराने का दावा किया है। यह मुठभेड़ शुक्रवार की शाम को शीतलनार-मुंडवाल के जंगलों में हुई है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो जवान शुक्रवार शाम गश्त पर निकले, तब नक्सलियों से उनका सामना हो गया।
यह भी पढ़े: Coron In India: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 14 हजार 378
जवानों को देखकर नक्सलियों ने गोली चलाना शुरु कर दी। जवानों ने मोर्चा लिया और इनामी नक्सली (Naxal Encounter In Sukma) को मार गिराया। अंधेरे का फायदा उठाकर नक्सली जंगलों में फरार हो गए। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान पुलिस अधिकारियों ने पोडियम कामा उर्फ नागेश के रुप में की है। मृतक से बंदूक, पिट्टू बैग, टिफिन बम, हैंड ग्रेनेड, 3 डेटोनेटर, कोर्डक्स वायर, दैनिक सामग्री और नक्सल साहित्य बरामद किया है। मृतक सुकमा के थाना भेजी के भंडारपदर का निवासी बताया जा रहा है।
6 साल से था सक्रिय
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया नक्सली पिछले 6 साल से सक्रिय था। छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सली (Naxal Encounter In Sukma) पर 5 लाख और ओडिशा सरकार ने 4 लाख के इनाम की घेाषणा की थी। जवानों ने मुठभेड़ के बाद जंगल में गश्त करना शुरू कर दी है।
लॉकडाउन में तीसरी मुठभेड़
लॉकडाउन के दौरान नक्सली-पुलिस की यह पहली मुठभेड नहीं है। 20 मार्च को भी सुकमा में नक्सली और जवान आमने सामने हो चुके है। इस मुठभेड़ में जवानाें ने 4 चार नक्सलियों को मार गिराया था। एनकाउंटर की घटना को अंजाम देने वाले सभी जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया था।
यह भी पढ़े: Murder In Rapur: लॉकडाउन के दौरान रायपुर में मर्डर
पुलिस अधिकारियों की मानें तो लॉकडाउन की वजह से नक्सलियों को रसद नहीं मिल पा रही है। नक्सली जंगल से निकलकर गांव इलाकों में आ रहे है और ग्रामीणों को डरा धमकाकर राशन लूट रहे है। नक्सलियों की इस करतूत की सूचना मिलने पर, जवानों को लगातार गश्त करने का निर्देश दिया है।