कांग्रेस 8 पर सिमटी
भोपाल। मध्यप्रदेश उपचुनाव (MP BY ELECTION) में भारतीय जनता पार्टी ने 19 विधानसभा सीट जीतकर सत्ता बचाने में कामयाब रही। प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के रुझानों में साफ हो गया था है,कि शिवराज सिंह चौहान सत्ता में बने रहेंगे। भाजपा (MP BY ELECTION) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज कर ली। वहीं, कांग्रेस के खाते में 8 सीट आ गई है और एक अन्य के पास गई।
बता दें कि मध्य प्रदेश (MP BY ELECTION) में इससे पहले इतनी सीटों पर कभी भी उपचुनाव नहीं हुए थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कांग्रेस के तत्कालीन 22 विधायकों ने कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था, जिसके कारण कमल नाथ सरकार गिरी और उपचुनाव की नौबत आई। इन 28 विधानसभा सीटों में से 27 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था।