पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, एंटी टेरिरस्ट स्क्वायड तैनात
दिल्ली। कृषि कानून (KRASHI KANOON) के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन राजधानी दिल्ली के बार्डर पर 11वे दिन भी जारी है। दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर हजारों किसानों की भीड़ 24 घंटे डटी हुई है। दिल्ली-हरियारणा बार्डर के अलावा, गाजीपुर बार्डर, टिकरी बार्डर और बुराडी ग्राउंड पर भी किसानों का प्रदर्शन जारी है।
किसान (KRASHI KANOON)और सरकार के बीच 5 राउंड की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला है। किसानों ने मांग पूरी नहीं होने पर 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। सभी की निगाह 9 दिसंबर को होने वाली बातचीत पर टिकी हुई है।
निहंग सिखों ने मोर्चा संभाला
सिंधु बार्डर पर धरने में बैठे प्रदर्शनारियों (KRASHI KANOON) की संख्या हर रोज बढ़ रही है। प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फोर्स की तैनाती में इजाफा किया गया है। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर स्क्वाड, स्पेशल सेल के सीनियर अफर भी अब ड्यूटी में तैनात किए गए हैं।
ये सभी अधिकारी बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रहे है। सिंधु बार्डर पर जवानों के विरोध में प्रदर्शनकारी किसानों की तरफ से निहंग सरदारों ने मार्चो सम्हाला है। हाथों में तलवार लिए और घोड़े पर बैठे निहंग सरदार समय-समय पर शौर्य प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के स्वास्थ्य जांच के लिए हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य कैंप लगाया है।