कर्नाटक. कर्नाटक में कोरोना वायरस की चपेट में आन से 76 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री ने बी श्रीरामुलु ने गुरुवार को ट्वीट करके इस बात की पुष्टि की है। अधेड़ का नाम कलबर्गी बताया जा रहा है। अधेड़ सऊदी अरब से कुछ दिन पहले ही भारत लौटा था। कोरोना वायरस से देश में यही पहली मौत का मामला है।
कर्नाटक में मौत होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी कर सावधानियां बरतने का निर्देश जारी किकया है।
संक्रमित लोगों की संख्या पहुंची 76
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस की चपेट में आने से देश में अब तक 76 लोग संक्रमित हुए है। संक्रमित लोग महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, लद्दाख और तेलंगाना के निवासी बताए जा रहे है।
स्कूलों में अवकाश घोषित
कोरोना वायरस से बुधवार को मौत होने के बाद केंद्र शासित राज्यों समेत कई प्रदेशों में स्कूलो और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में स्कूल बंद करने का ऐलान शुक्रवार को किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में भी 31 मार्च तक अवकाश घोषित किए गए है। बोर्ड परीक्षा और वार्षिक परीक्षा अवकाश के दौरान यथावत जारी रहेंगी।