इंदौर. मिनी बाम्बे के नाम से मशहूर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में इंजीनियर बहू ने अपनी सांस, पति और जेठ के खिलाफ वर्जिनिटी टेस्ट करने, प्रताड़ित करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इंजीनियर बहू की शिकायत पर देवास पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
30 वर्षीय पीड़िता ने देवास पुलिस को बताया कि मई 2017 में देवास निवासी इंजीनियर से हुई थी। सुहागरात के दिन सास, पति, ससुर और जेठ आए। सांस ने बातचीत शुरू की और वर्जिनिटी टेस्ट के लिए उसे बाथरूम लेकर गई। इस घटना के कुछ दिनों बाद ही उसके जेठ ने उसका दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पति को जेठ की हरकत बताई तो फिर पूरा परिवार उसे प्रताड़ित करने लगा। ससुरालियों के कारनामें से परेशान होकर पीड़िता अपने मायके चली गई और ढाई साल बाद 3 मार्च 2020 को देवास थाना पहुंचकर ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दी।