दिल्ली. दिल्ली हिंसा में दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(आरएसएस) की आलोचना करने वाले दो चैनलों को केंद्र सरकार ने 48 घंटे के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। दोनो प्रतिबंधित चैनलों पर आरोप है कि हिंसा के दौरान एक समुदाय विशेष्ज्ञ का पक्ष लिया है। जिन दो टीवी चैनलों को 48 घंटे के लिए प्रतिबंधित किया गया है, वो मीडिया वन न्यूज और एशियानेट न्यूज है। यह प्रतिबंध 6 मार्च की शाम 7.30 बजे से लगाया गया है।
शुक्रवार को जारी हुआ आदेश
केंद्र सरकार ने केबल टीवी नेटवर्क अधिनियम, 1995 के कार्यक्रम संहिता के कथित उल्लंघन का हवाला देते हुए शुक्रवार को दोनो चैनलों को अलग-अलग नोटिस जारी किया है। नोटिस और चैनल 48 घंटे के लिए प्रतिबंधित करने पर मीडिया वन न्यूज के प्रधान संपादक सी एल थॉस ने केंद्र सरकार के इस फैसले को सरकार का अतिक्रमण बताया है।