news desk. कोरोना वायरस coronavirus ने पूरी दुनिया की रफ्तार पर लगाम लगा दिया है। वहीं इस संक्रमण के चपेटे में दुनिया की महाशक्ति भी कराह रही है। इस वायरस से हुई मौतों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पूरी दुनिया में मौत का आंकड़ा 6 फीसदी है। वहीं दूसरी तरफ भारत में यह आंकड़ा 3 फीसदी है।
कोरोना वायरस की वजह से इटली में सबसे अधिक 18,849 और अमेरिका में 17,927 लोगों की मौत हो गई है। चीन के वुहान शहर से निकले इस वायरस ने दुनिया को खौफ के साए में डाल दिया है। पूरी दुनिया में संक्रमितों की संख्या 17 लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं एक लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
- भारत मौत प्रतिशत 3.3
- अमेरिका मौतों की दर 3.6 फीसदी
- यूरोपीय देश इटली में यह दर 12.7
- ब्रिटेन में 12
- स्पेन में 9.7 प्रतिशत
इससे पहले 2009-10 के दौरान दुनिया में स्वाइन फ्लू का प्रकोप था जिसमें पूरी दुनिया से 1.5 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई थी।