श्रद्धांजलि के बाद शव गृहग्राम होगा रवाना
रायपुर. जम्मू एवं कश्मीर के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों की गोलीबारी से जवान शहीद (CRPF Jawan Martyred) हो गया।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि, मंगलवार को बिजबेहरा में जांच करने पहुंची CRPF की टीम पर आतंकवादियों ने गोली चला दी। गोलीबारी में घायल हुए जवान को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़े: दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों की सरकार ने दी राहत, खाते में पहुंचाया 10 लाख 96 हजार
उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई। शहीद जवान (CRPF Jawan Martyred) का नाम शिवलाल नेताम बताया गया है। मृतक छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले कोंडागावं जिले के ग्राम पतोड़ा के बताए जा रहे है। बुधवार की दोपहर 2.30 बजे चार्ट्ड प्लेन से शव रायपुर आएगा।
माना में श्रद्धांजलि देने के बाद गृहग्राम शव होगा रवाना
छत्तीसगढ़ में पदस्थ CRPF के अधिकारियों ने बताया, कि जवान के शव को रायपुर लाने के बाद माना में श्रद्धांजलि दी जाएगी। श्रद्धांजलि के बाद शव गृहग्राम कोंडागांव के लिए रवाना किया जाएगा।
शहीद CRPF जवान (CRPF Jawan Martyred) शिवलाल नेताम, पतोडा गांव के पूर्व सरपंच दुसुलाल नेताम के बेटे हैं। शहीद जवान की दो बेटियां है। जवान की मौत की सूचना मिलने के बाद गृहग्राम में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े: Supreme Court Order: संक्रमण से बचाने छत्तीसगढ़ की जेलों से छोड़ा 1 हजार 478 कैदियों को जमानत पर
आतंकवादियों की तलाश जारी
देश में कोरोना लॉकडाउन के दौरान भारतीय सेना जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। 5 अप्रैल को CRPF के जवानों ने जम्मू कश्मीर में 5 आतंकवादियों को मार गिराया था।
मंगलवार को हुई घटना के बाद CRPF में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। संदेही से पूछताछ कर रहे है और लोगों की जांच की जा रही है।
अप्रैल माह में CRPF की टीम ने जम्मू कश्मीर से दो सदस्यों को पकड़ा था। उनके पास से हाथ गोल और पिस्टल बरामद हुई थी।