रायपुर. कोरोना वायरस coronavirus के संक्रमण से बचने के लिए किए गए लॉक डाउन Lock down के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की कड़ाई भी जरूरी है लिहाजा ऐसा ही नजारा आज शहर की सड़कों पर देखने को मिला। सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा तो कुछ लोग अपने घरों से निकलने भी लगे लेकिन बेवजह निकलने वालों को पुलिस ने फटकार भी लगाई..
अब प्रशासन 31 मार्च तक होने वाले लॉक डाउन Lock down से निपटने के लिए सख्ती भी बरत रहा है। इसके तहत अनावश्यक बाहर न निकलने के निर्देशों का पालन कराने के लिए पूरी मुश्तैदी से रायपुर पुलिस और प्रशासन का अमला लगा हुआ है। बेवजह घूम रहे लोगों को समझाइश के बाद वापस घरो में जाने को कहा जा रहा है। SDM और ADM समेत पुलिस के अधिकारी शहर में घूम कर लोगों को समझाईश दे रहे हैं।
इस पर भी ध्यान देने की जरूरत
सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय को लॉक डाउन Lock down करने का फैसला लिया है। वहीं राजधानी में धारा 144 भी लगा हुआ है। लेकिन सिलतरा और उरला जैसे इंडस्ट्रीयल इलाके की फैक्ट्रियों में रोज हजारों लोग एक साथ काम कर रहे हैं। दूसरे शहरों और कस्बों से रोज आना जाना कर रहे हैं। उन्हें इस आपदा से बचाने कुछ नहीं किया गया। यहां तक कि कर्मचारियों की स्क्रीनिंग का भी इंतजाम नहीं है। कई प्लांट की बस चल रही है, जिसमें कर्मचारी समूह में आ जा रहे हैं।
डाॅ. प्रभाकर सिंह विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी
सामान्य प्रशासन विभाग ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी के संचालक डाॅ. प्रभाकर सिंह को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ये नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के निरंतर सम्पर्क में रहकर आवश्यक सहयोग व समन्वय स्थापित सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय महानदी, नवा रायपुर से आदेश जारी किया गया है।