रायपुर में मिले 93 संक्रमित मरीज
रायपुर. छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना (CG Corona Update) के 175 मरीज मिले है। इन संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 8 हजार 775 पहुंच गया है। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों (CG Corona Update) की संख्या 2 हजार 803 है। शुक्रवार को प्रदेश में 285 मरीज स्वस्थ्य हुए है, जिन्हें देर शाम तक डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण (CG Corona Update) की वजह से अब तक 51 मौत हुई है।

इन जिलों में मिले इतने मरीज
- रायपुर 93
- राजनांदगांव 21
- दुर्ग 13
- कोंडागांव 9
- बिलासपुर 8
- जांजगीर चांपा 4
- बलौदा बाजार 4
- कांकेर 3
- नारायणपुर 3
- मुंगेली 2
- कोरिया 2
- सूरजपुर
- दंतेवाड़ा 2
- बस्तर 2
- बेमेतरा 1
- कबीरधाम 1
- गरियाबंद 1
- कोरबा 1
- सरगुजा 1
- बलरामपुर 1
- जशपुर 1