पिछले 24 घंटे में 1 हजार 129 लोगों की मौत
दिल्ली. देश में कोरोना (Corona update) का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते ग्राफ पर केंद्रीय स्वासथ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने चिंता व्यक्त की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ो के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 45 हजार 720 मरीज मिले है। इन मरीजों के मिलने के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12 लाख 38 हजार 635 के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में कोराना संक्रमण (Corona update) की वजह से 1 हजार 129 मौत हुई है। इस आंकड़े के बाद देश में संक्रमण से मरने वालों का टोटल आंकड़ा 29 हजार 861 के पहुंच गया है।
7 लाख 82 हजार 607 मरीज स्वस्थ्य
कोरोना संक्रमण (Corona update) की चपेट में आने के बाद उपचार कराकर देश में अब तक 7 लाख 82 हजार 607 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। इन मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद देश में कोरोना का रिकवरी रेट 63.18 प्रतिशत पहुंच गया है। कोरोना का पॉजीटिविटी रेट 13.3 प्रतिशत के करीब है।
भारत के टॉप-10 कोरोना संक्रमित राज्य
- महाराष्ट्र 3 लाख 37 हजार 607
- तमिलनाडु 1 लाख 46 हजार 492
- दिल्ली 1 लाख 26 हजार 323
- आंध्र प्रदेश 64 हजार 713
- कर्नाटक 75 हजार 833
- उत्तर प्रदेश 55 हजार 888
- गुजरात 51 हजार 399
- तेलंगाना 49 हजार 259
- वेस्ट बंगाल 49 हजार 321
- बिहार 30 हजार 369