मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना में काम कर रहे योद्धाओं को दी सौगात
भोपाल. Corona In MP: भारत में कोरोना संक्रमण लगातार पांव पसार रहा है। देश में कोरोना संक्रमण की वजह से 507 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना संक्रमण की वजह से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र, दिल्ली और मुंबई में हुई है।
यह भी पढ़े: Corona In Indore: इंदौरवासियों के हाल जानने घर-घर सरकारी कर्मियों को भेजेगा जिला प्रशासन
मध्य प्रदेश सरकार (Corona In MP) ने कोरोना संक्रमण में ड्यूटी कर रहे शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को सौगात दी है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने ड्यूटी कर रहा शासकीय कर्मी आएगा और उसकी मौत होगी, तो उसके परिजनों को 50 लाख की सहायता राशि दी जाएगी।
यह भी पढ़े: Instruction Of CM Shivraj: कोटा में फंसे MP के 1 हजार 197 छात्रों के लिए संजीवनी बनी शिवराज सरकार
योजना का लाभ महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग को भी मिलेगा। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के निजी डॉक्टरों को भी लाभ मिलेगा।
मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहा मौत का ग्राफ
कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का ग्राफ मध्य प्रदेश (Corona In MP) में बढ़ा है। मध्य प्रदेश संक्रमित मरीजों की मौत के मामले में तीसरे नंबर में है। यहां कोराना की वजह से 70 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कोरोना संक्रमण के 1 हजार 407 मरीज सामने आए हैं।
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक नजर में
- गुजरात 1376
- उत्तर प्रदेश 969
- तेलंगाना 809
- महाराष्ट्र 3651
- दिल्ली 1893
- मध्य प्रदेश 1407
- तमिलनाडु 1372
- राजस्थान 1351
- आंध्र प्रदेश 609
- केरला 400
- कर्नाटक 384
- जम्मू कश्मीर 341
- वेस्ट बंगाल 310
- हरियाणा 225
- पंजाब 202
- बिहार 86
- ओडिशा 61
- उत्तराखंड 42
- हिमाचल 39
- असम 35
- झारखंड 34
- हिमाचल प्रदेश 39
- छत्तीसगढ़ 36
- असम 35
- झारखंड 34
- चंडीगढ़ 23
- लद्दाख 18
- अंडमान निकोबार 14
- मेघालय 11
- पांडुचेरी 7
- गोवा 7
- त्रिपुरा 2
- मणिपुर 2
- अरूणाचल प्रदेश 1
- मिजोरम 1