संक्रमण की वजह से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में
दिल्ली. Corona In INDIA: भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ो के अनुसार, भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 15 हजार 712 पहुंच चुकी है। कोरोना से देश में अब तक 507 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से 2 हजार 230 लोग ठीक है। 12 हजार 947 लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौत
कोरोना संक्रमण की वजह से भारत के महाराष्ट्र राज्य में सबसे ज्यादा मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या 211 है। 365 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुका है। महाराष्ट्र में रविवार की सुबह तक 3 हजार 651 कोरोना संक्रमण के मरीज सामने आए हैं।
दिल्ली और मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहा मौत का ग्राफ
महाराष्ट्र के बाद कोरोना संक्रमित (Corona In INDIA) मरीजों की मौत का ग्राफ दिल्ली और मध्य प्रदेश में बढ़ा है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से 42 लोगों की मौत हुई है। यहां कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या 1 हजार 893 है। मध्य प्रदेश संक्रमित मरीजों (Corona In INDIA) की मौत के मामले में तीसरे नंबर में है। यहां कोराना की वजह से 70 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कोरोना संक्रमण के 1 हजार 407 मरीज सामने आए हैं।
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक नजर में
- गुजरात 1376
- उत्तर प्रदेश 969
- तेलंगाना 809
- महाराष्ट्र 3651
- दिल्ली 1893
- मध्य प्रदेश 1407
- तमिलनाडु 1372
- राजस्थान 1351
- आंध्र प्रदेश 609
- केरला 400
- कर्नाटक 384
- जम्मू कश्मीर 341
- वेस्ट बंगाल 310
- हरियाणा 225
- पंजाब 202
- बिहार 86
- ओडिशा 61
- उत्तराखंड 42
- हिमाचल 39
- असम 35
- झारखंड 34
- हिमाचल प्रदेश 39
- छत्तीसगढ़ 36
- असम 35
- झारखंड 34
- चंडीगढ़ 23
- लद्दाख 18
- अंडमान निकोबार 14
- मेघालय 11
- पांडुचेरी 7
- गोवा 7
- त्रिपुरा 2
- मणिपुर 2
- अरूणाचल प्रदेश 1
- मिजोरम 1