झारखंड के लोहरदग्गा जिले की घटना
रायपुर। नक्सलियों (Naxaliyo) का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक पुल निर्माण में लगे एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी पर माओवादियों ने अपनी भड़ास निकाली है। कंपनी के कर्मचारी की नक्सलियों (Naxaliyo) ने हत्या कर दी है।
माओवादियों ने कर्मचारी से काम करने के एवज़ में हफ्ता माँगा था, जिसकी रकम नहीं मिलने पर कर्मचारी की हत्या कर दी गई। ये पूरा मामला झारखंड के लोहरदग्गा जिले का बताया जा रहा है। लोहरदग्गा जिले में नक्सलियों ने पुलों को बनाने में शामिल एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी की हत्या की है। कर्मचारी की हत्या के बाद माओवादियों(Naxaliyo) ने निर्माण कार्य में लगे वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। मृतक का नाम पुलिस द्वारा विक्की गुप्ता बताया जा रहा है।