राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मोहला मानपुर चौकी के औंधी थाने में पदस्थ जवान ने खुदकुशी कर ली। जवान ने रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। जवान ने किन कारणों के चलते खुदकुशी की है। अभी पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार मृतक आरक्षक वेदराज कवर मोहला मानपुर चौकी जिले के औंधी थाने में पदस्थ था। वह डोमिकला कैंप में ड्यूटी पर था। अचानक सुबह 7 बजे रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पहुंचे साथी जवानों ने मृतक को खून से लथपथ देखा।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने जवान की मौत की पुष्टि कर दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।