रायपुर . छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट CM tweet कर कहा है कि राज्य में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी 28 जिलों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 25-25 लाख रूपए की राशि जारी की जा रही है।
कुल 7 करोड़ रूपए की यह राशि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधन, सामग्री और राहत कार्यों के लिए खर्च की जाएगी। CM tweet बता दें कि लोगों ने आगे बढक़र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया। लोगों की इस पहल का ही परिणाम है कि उनके दिए रुपए लोगों की मदद के लिए खर्च किए जाएंगे।
कोरोना से जंग लडऩे के लिए छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी सैलरी का एक हिस्सा या एक महीने का पूरा वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष CM tweet में देने का फैसला किया है। donate a minimum amount in CM relief fund संकट की इस घड़ी में आज सब भी सहयोग का हाथ बढ़ा सकते हैं। मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अकाउंट नंबर जारी कर दिया गया है।
शराब पीते हुए पकड़ाए भाजपा नेता, पुलिस को दे दिया धक्का, गाली दी
इसमें आप अपनी स्वेच्छा से सहयोग राशि दे सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर कहा है कि इस सकंट से जूझने के लिए सभी का साथ जरूरी है। सरकार अपने स्तर पर बहुत कुछ कर रही हैं, लेकिन बहुत कुछ और बेहतर किया जा सकता है। कोष में राशि देने के अलावा भी सामाजिक संगठन, युवा, सर्विसेज आदि देने के लिए सामने आएं। लोगों की मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं।