भिलाई . छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को भिलाई-3 के एकता नगर, वार्ड 8 निवासी साईकल एवं पंचर सुधारने वाले श्रमिक अशोक कटाने को अचानक फोन लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेशवासियों का कुशल-क्षेम जानने के लिए फोन से संपर्क कर रहे हैं और हर तबके से संपर्क कर रहे हैं ताकि उनका संबल बढ़ा सकें। CM calling इस परिस्थिति में शासन द्वारा लोगों को संकट से उबारने अनेक कदम उठाए गए हैं। इनका लाभ उन्हें किस तरह से मिल रहा है। यह जानने फोन किया है।
राशन और लंच पैकेट दिलवाए गए
अशोक ने बताया कि जैसे ही लॉक डाउन हुआ, निगम के अधिकारी उनसे मिले और कहा कि आप घर में रहें, यदि खाने-पीने का संकट हो तो बताएं। निगम द्वारा स्वयं के स्तर पर भी और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी इसकी व्यवस्था की जा रही है। अशोक ने मुख्यमंत्री को बताया कि सरकार द्वारा 2 महीने का चावल उचित मूल्य दुकान में उपलब्ध कराई गई है। CM calling इसे कल जाकर लेना है। अशोक ने बताया कि प्रशासन द्वारा एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से भी जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। उन्हें राशन और लंच पैकेट दिलवाए जा रहे हैं। इस तरह सभी आश्वस्त हैं कि इतनी अच्छी व्यवस्था से लॉक डाउन का समय काटने में परेशानी नहीं होगी।

आपको आश्वस्त करूं इसलिए फोन किया
मुख्यमंत्री ने अशोक से सब्जी आदि की उपलब्धता के बारे में भी पूछा। अशोक ने बताया कि सब्जी घर के ही पास आ जाती है। मुख्यमंत्री ने अशोक से कहा कि सरकार आपकी पूरी मदद करेगी। आप सभी को आश्वस्त करूं इसलिए फोन लगाया है। अशोक ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा, जब प्रदेश के मुखिया का फोन आया। इससे बहुत संबल मिला है।
बता दें कि कोरोना के छत्तीसगढ़ में 8 पॉजीटिव मरीज मिले हैं। इसके बाद से ही प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। नागरिकों को लॉकडाउन में दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।
CG lockdown update: 7 अप्रेल तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, बार और सभी रेस्टोरेंट