सीनियर कोरियोग्राफर अहमद पटेल ने की पुष्टि
मुंबई। डांसर, कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा (REMO DISUJA) को शुक्रवार की दोपहर को हार्ट अटैक आया है। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि अब रेमो की हालत स्थिर है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार रेमो डिसूजा (REMO DISUJA) को हार्ट अटैक शुक्रवार की दोपहर 2.30 बजे आया है। परिजनों की मानें तो रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। रेमो के साथ उनकी पत्नी लिजेल हैं। रेमो को हार्ट अटैक आने की पुष्टि बॉलीवुड कोरियोग्राफर और सीनियर अहम खान ने की है। रेमो और अहमद दोनों ही एक दूसरे के काफी करीब हैं।
इंडस्ट्री का हिस्सा है रेमो 1995 से
आपको बता दे कि रेमो डिसूजा (REMO DISUJA) वर्ष 1995 से बॉलीवुड इंडस्ट्री के हिस्सा है। उन्होंने बतौर कोरियोग्राफर अपने कैरियर की शुरुआत की थी। रेमो ने फ्लाइंग जट, रेस 3, फालतू, एबीसीडी, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है। टीवी इंडस्ट्री में भी रेमो का बोलबाला है। उन्होंने डांस इंडिया डांस के कई सीजन को जज किया है।इसके अलावा झलक दिखला जा, नच बलिए और डांस प्लस जैसे डांसिंग रियलिटी शो में के जज वो रह चुके हैं।