भोपाल. कोरोना संक्रमण के दौरान पूरे शरीर को सेनिटाइज किया जा सके इसके लिए मशीन लगना शुरु हो गई है। भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी के मुख्यालय में मध्य प्रदेश की पहली body sanitizer machine लगी है।
स्मार्ट सिटी कार्यालय स्थित कोरोना वार रूम में इसका प्रयोग भी शुरु कर दिया गया है। body sanitizer machine स्मार्ट सिटी कार्यालय के मुख्यद्वार में लगाई गई है। स्मार्ट सिटी के सीईओ दीपक सिंह ने बताया कि इस द्वार में स्टाफ के घुसते ही सेनिटाइजर की बौछार शुरु हो जाती है।
यह भी पढ़े: चीन-पाक याराना: अपने ही दोस्त देश को चीन ने भेजा अंडरवियर से बना मास्क
मुख्य द्वारा सेंसरयुक्त होने की वजह से स्वत: इसकी प्रक्रिया शुरु हो जाती है। भोपाल स्थित कोरोना कंट्रोल रूम में वर्तमान में 200 अधिकारी और कर्मचारी एक साथ काम कर रहे हैं। कंट्रोल रूम में आने और जाने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है।
नगर निगम के इंजीनियर ने किया निर्माण
स्मार्ट सिटी में लगी body sanitizer machine का निर्माण भोपाल के नगर निगम के इंजीनियर ने बनाया है। बहुत कम लागत में इस मशीन का निर्माण किया गया है। आपको बता दे कि मध्य प्रदेश में आईएएस अफसर कोरोना संक्रमित जब से मिला है, तब से सभी अधिकारियों की जांच की जा रही है। स्मार्ट सिटी कार्यालय में लगी मशीन मध्य प्रदेश की पहली body sanitizer machine है।
देश में कोरोना संक्रमित हुए 3 हजार 494
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ो के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 3 हजार 494 हो गई है। इनमें से 262 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए है। कोरोना संक्रमण की वजह से देश में 91 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़े: RELIEF: राशन दुकानों में मिलेगा मास्क, सेनिटाइजर और साबुन