पत्नी बीणा सिंह को महनार विधानसभा सीट से टिकट
पटना. बिहार (Bihar Election) में लोजपा के पूर्व बाहुबली सांसद राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह की विरोध और समर्थन के बीच आरजेडी में एंट्री हो गई है। राजद ने रामा सिंह को टिकट न देकर उनकी पत्नी बीणा सिंह को महनार विधानसभा सीट से टिकट दिया है।
वैशाली जिले में रामा सिंह की गिनती लोजपा के बड़े नेताओं में की जाती है और सवर्णों के बीच उनका बड़ा वोट बैंक (Bihar Election) है। रामा सिंह ने वैशाली से लोकसभा चुनाव 2014 लोजपा से टिकट पर लड़ा था। 2014 के लोकसभा चुनाव में रामा सिंह ने राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह को शिकस्त दी थी। 2019 के चुनाव के दौरान पार्टी ने उनकी जगह वीणा देवी की टिकट दे दिया। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले दिनों में रामा सिंह लोजपा को अलविदा कहने के बाद कोई बड़ी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।
दो बार हुआ विरोध
रामा सिंह (Bihar Election) को राजद में एक बार 29 जून और एक बार 29 अगस्त को ज्वाइन करने की खबरें थीं, उनकी एंट्री को लेकर राजद में शामिल होने की अटकलों के बाद पार्टी में भारी विरोध हुआ था। राजद में रामा सिंह की आने की सूचना से नाराज पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान वहीं से इस्तीफा दे दिया था।
उन्होंने पार्टी के आला नेताओं को पार्टी छोड़ने की धमकी तक दे दी। मामला इतना बढ़ा, कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को खुद इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा था। इस बीच नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली के अस्पताल में मिलने के बहाने उनको मनाने का भी प्रयास किया था। लेकिन बीते कुछ दिनों पहले राजद उपाध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन के बाद एक बार फिर से रामा सिंह के राजद में एंट्री की अटकलें तेज हो गई थी।