सीएम नीतिश कुमार की मौजूदगी में ली सदस्यता
पटना. सेवानिवृत्त होने से पहले वीआरएस लेने वाले बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने जेडीयू से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में गुप्तेश्वर पांडेय ने जेडीयू की सदस्या हासिल की। रविवार शाम 4 बजे सीएम नीतीश कुमार ने खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। गुप्तेश्वर पांडे ने शुक्रवार को ही एनडीए के साथ जाने के स्पष्ट संकेत दिए थे।
बक्सर से लड़ सकते है चुनाव
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय जेडीयू की बक्सर सीट से चुनाव लड़ सकते है। सीएम नीतिश कुमार से चर्चा के बाद, एक प्रेस कांफ्रेस में वे पार्टी ज्वाइन करेंगे, ऐसा कहा जा रहा है। बक्सर सीट से गुप्तेश्वर पांडेय के हल्ले ने लोकल नेताओं के खेमे में खलबली मचा दी है। आपको बता दे कि पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस से सुर्खियों में तब आए जब उन्हें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर औकात से जुड़ी टिप्पणी की थी। गुप्तेशवर पहले पूर्व डीजी (महानिदेशक) नहीं है जो रिटायरमेंट के बाद सियासी पारी खेलने जा रहे हैं।