बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस भी करेगी पार्टिसिपेट
मुंबई। छोटे पर्दे का विवादित और चर्चित टीवी शो बिग बॉस-14 (Big Boss) का सीजन जल्द ही शुरु होने वाला है। ऐसे में दर्शकों में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि इस बार कौन कौन से कंटेस्टेंट्स शो में दिखाई देंगे। इस बार बिग बॉस के घर में कई जाने माने चेहरे देखने को मिलेंगे जिसमें बॉलीवुड की अभिनेत्रियों भी शामिल है। शो को इस बार भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे। यह 3 अक्टूबर से प्रसारित होगा।
पढ़े कंटेस्टेंट्स का नाम
पवित्रा पुनिया, एक्ट्रेस और मॉडल नेहा शर्मा, एक्टर ईजाज खान भी इस शो का संभावित हिस्सा होंगे। इसके अलावा नैना सिंह भी संभवत: बिग बॉस (Big Boss) का हिस्सा हो सकती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की कार्बन कॉपी एक्ट्रेस स्नेहा उलाल भी इस शो का हिस्सा हो सकती हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ अपनी पहली लकी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन इसके बाद वह गायब हो गई थी। उन्होंने अब कमबैक कर लिया है।
इनके अलावा, म्यूजिक कंपोजर और सिंगर कुमार सानू के बेटे कुमार जानू भी बिग बॉस (Big Boss) के घर में एंट्री कर सकते हैं। रामानंद सागर की पोती साक्षी चोपड़ा के बिग बॉस 14 में प्रवेश करने की खबर से प्रशंसक उत्सुक है। सोशल मीडिया सनसनी साक्षी चोपड़ा निश्चित रूप से इस सीजन में बिग बॉस के घर में सभी वोटिंग में सुरक्षित रहने वाली हैं। (एजेंसी)