रायपुर। Weather update : प्रदेश में उत्तर से आने वाली हवाओं में लगी ब्रेक के कारण न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री तक पहुंच गया है। अब अगले 24 घंटे में फिर से तापमान गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के कारण रविवार को प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने की सम्भावना है।
प्रदेश में 4 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की (Weather update) संभावना है। इसके बाद से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम शुरू होगा, लेकिन तापमान धीरे-धीरे ही गिरने की संभावना बनी रहेगी। बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर सोमवार से शुरू होगा। शनिवार को सुबह और दोपहर के वक्त लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई, लेकिन शाम पांच बजे के बाद तापमान रोज की तरह बढ़ने लगा। दिन का तापमान अभी भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
कबीरधाम का पारा सबसे कम: न्यूनतम तापमान कबीरधाम में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले अंबिकापुर का तापमान 11.1 डिग्री पर था। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। रायपुर में सामान्य से 3 डिग्री पारा नीचे गिर सकता है।
मौसम केंद्र अधिकतम न्यूनतम
रायपुर 30.1 17.3
बिलासपुर 30.0 15.6
पेण्ड्रा रोड 27.4 13.0
अम्बिकापुर 24.9 11.5
जगदलपुर 30.6 18.2
दुर्ग 30.2 15.4
राजनांदगांव 29.5 16.5