घर से बाहर नहीं लाया जा सका स्टैच्यू
रायपुर. रायपुर के बीरगांव इलाके में रविवार की दोपहर बेहद सियासी रही। जनता कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने यहां छत्तीसगढ़ महतारी और पूर्व सीएम व पार्टी के संस्थापक अजीत जोगी (AJEET JOGI) की प्रतिमा लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया था। प्रशासन की तरफ से प्रतिमा लगाने की जगह और अनुमति दोनों ही नहीं दी गई थी। बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों तैनाती की गई थी। पार्टी की तरफ से इसके बाद भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गीत संगीत और लोक नृत्य का बंदोबस्त भी कार्यक्रम में था। लोगों को संबोधन के बाद अमित जोगी और रेणु जोगी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल के पास ही एक घर में रखी मूर्तियों को लाने के लिए आगे बढ़े। बीच रास्ते में ही पुलिस के आला अफसरों ने इनका रास्ता रोक दिया। कार्यकर्ता ये देख भड़क गए। पुलिस और जनता कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। मगर पुलिसकर्मियों ने किसी भी सूरत में मूर्ति (AJEET JOGI) को स्थापति करने नहीं दिया।
कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बसों के जरिए कार्यक्रम स्थल से ले जाया गया। हालांकि कुछ घंटों बाद सभी को छोड़ दिया गया। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि सरकार कितना भी जोर लगा ले प्रतिमा तो स्थापति होकर रहेगी। फिलहाल प्रतिमाएं पार्टी (AJEET JOGI) के स्थानीय नेता के घर पर हैं।