बिजनेस वुमन शिल्पा ने खोला रेस्टोरेंट
दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa shetty ) ने अपने अभिनय के दम पर विशेष पहचान बनाई है। वह बॉलीवुड की अनेक सफल फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी है।
वह सोशल मीडिया की सुर्खियों में भी बनी रहती है। अब वह एक विशेष वजह से सोशल मीडिया की सुर्खियां हासिल करने में सफल रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्तीरें शेयर की है। इनके माध्यम से उन्होंने अपने नए बिजनेस की प्रशंसकों को जानकारी दी है।

जी हां, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa shetty ) ने अपना नया रेस्टोरेंट खोला है। उन्होंने अपने पति राज कुंद्रा के साथ मायानगरी मुंबई में नया रेस्टोरेंट खोला है। इस बात की जानकारी शिल्पा शेट्टी ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa shetty ) ने सोशल मीडिया पर अपने नए रेस्टोरेंट की फोटोज शेयर की हैं। फोटो में उनका नया रेस्टोरेंट काफी आलीशान दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर शिल्पा शेट्टी ने अभिनेत्री जेनेलिया डिक्रूज, रितेश देशमुख और पति राजकुंद्रा के साथ अपनी फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।