सायबर सेल कर रही काम
मुंबई। मुंबई पुलिस (Mumbai POlice) आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा कि सुशांत मामले में मुंबई पुलिस को बदनाम करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस संदर्भ में मुंबई पुलिस की सायबर सेल काम कर रही है।परमबीर सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि उस मामले में भी आत्महत्या का ही आरोप है।
सुप्रीम कोर्ट ने भी मुंबई पुलिस (Mumbai POlice) द्वारा जांच सही दिशा में किए जाने की बात कही थी और मामला सीबीआई को सौंप दिया था। सीबीआई ने सुशांत की हत्या अथवा आत्महत्या की छानबीन के लिए एम्स डॅाक्टरों की टीम गठित की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एम्स डॉक्टरों की टीम ने सुशांत की आत्महत्या की पुष्टि की है साथ ही कूपर अस्पताल की रिपोर्ट को सही करार दिया है।
परमबीर सिंह ने कहा कि इस तरह यह साफ हो गया कि मुंबई पुलिस (Mumbai POlice) को बदनाम करने की साजिश रची गई थी और सोशल मीडिया के माध्यम से मुंबई पुलिस के विरुद्ध कैंपेन चलाया गया। इस मामले में मुंबई पुलिस की सायबर सेल सोशल मीडिया में फेक अकाउंट बनाने वालों व इसके मुख्य आरोपित को ढूंढने का प्रयास कर रही है।