ट्वीट करके पूरी घटनाक्रम का किया खुलासा
दिल्ली. चीन और भारत के बीच बढ़ता तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चीन के सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश के गांव से 5 ग्रामीणों को अगवा (5 youths made hostage) कर लिया है। इन युवकों के साथ दो युवक और थे, जो चीनी सैनिकों से बचकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों व स्थानीय जन प्रतिनिधी को पूरी जानकारी दी। स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मानें तो यह घटना सुबानसिरी जिले में आता है। स्थानीय लोग भारतीय सेना के अधिकारियों से मुलाकात करके पूरी घटना की जानकारी देने की तैयारी कर रहे है। राज्य के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने ट्विटर पर अगवा किए गए लड़कों नाम भी बताए है।
ट्वीट करके दी जानकारी
कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने ट्वीट के फेसबुक का एक स्क्रीनशॉ शेयर किया है। स्क्रीन शॉट में कांग्रेस विधायक ने कहा है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों ने किन भारतीयों को अगवा किया है। कांग्रेस विधायक ने इस बात का खुलासा नहीं किया है, कि चीन की सेना ने युवाओं को कब अगवा (5 youths made hostage) किया है।
नाछो क्षेत्र से उठा ले गए युवकों को
चीनी सेना के हत्थे चढ़े सभी पांच युवक तागिन समुदाय के बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो युवकों को चीनी सेना के जवानों ने नाछो क्षेत्र के जंगलों से अगवा (5 youths made hostage) किया है। यह क्षेत्र सुबानसिरी जिले में आता है। घटना की जानकारी इनके एक रिश्तेदार के जरिए सामने आई। इसके बाद कांग्रेस विधायक ने ट्वीट किया। अगवा किए 5 लड़कों का नाम नागरू दिरि, तानु बेकर, दोंग्तु इबिया, प्रसत रिंगलिंग और टोक सिंग्काम बताया जा रहा है।