भिलाई . कोरोना वायरस से जूझ रहे देश और छत्तीसगढ़ में इस मुश्किल घड़ी का सामना करने में सरकार और आम नागरिकों का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। relief fund लोग जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आकर डोनेशन दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को आया, जिसमें भिलाई के विकास जायसवाल की बिटिया आरोही ने अपने गुल्लक को तोडक़र उसमें निकले 2900 रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष CM relief fund के लिए दे दिए। आरोही ने यह राशि पुलिस महकमे के एएसपी रोहित झा के माध्यम से दी।

स्कूल में पढऩे वाली इस बिटिया ने साबित कर दिया कि मुसीबत में सबको एक साथ जुटकर ही समाधान निकालना होता है। आरोही ने आम जनता से अपील भी की कि सभी इस समय अपने घरों में ही रहें। बेवजह घर से बाहर निकलकर न घूमें।
Read more – ग्राहक बनकर फार्मेसी पहुंचे खाद्य निरीक्षक, रंगेहाथ पकड़ी मुनाफाखोरी
साइंस कॉलेज और बीआईटी आए आगे
कोरोना से जंग लड़ रहे छत्तीसगढ़ में अपना योगदान देने के लिए दुर्ग के साइंस कॉलेज और बीआईटी दुर्ग ने भी हाथ बढ़ाया है। बीआईटी ने करीब साढ़े चार लाख रुपए सीएम कोरोना फंड में दान किए। इसी तरह साइंस कॉलेज ने भी 5 लाख रुपए तक फंड जुटाकर डोनेट किया। यहां के कर्मचारियों ने अपनी एक दिन का वेतन CM relief fund डोनेट किया।
आप भी करना चाहते हैं दान, यहां क्लिक कीजिए…
बताया जा रहा है कि कुछ बदलावों के साथ लॉकडाउन आगे बढऩे के आसार हैं। राज्यों में आवश्यक सेवाओं को छोडक़र प्रतिबंध जारी रहेंगे। स्कूल-कॉलेज और धर्मस्थल भी बंद रहने की संभावना है। लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था को खासा नुकसान हो रहा है।