मुंबई. पूरा महाराष्ट्र इन दिनों कोरोना वायरस की चपटे में है। इस बीत एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के एक अस्पताल WOCK HARDT में 26 नर्सों और तीन डॉक्टरों में कोरोनावायरस का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को एक निषेध क्षेत्र (क्वारैंटाइन एरिया) घोषित कर दिया है।
मुंबई सेंट्रल स्थित इस अस्पताल में किसी नए मरीज की भर्ती करने पर रोक रहेगी। हॉस्पिटल में काम करने वाले 270 से ज्यादा कर्मचारियों और डॉक्टरों की जांच कराई जा रही है। औरंगाबाद के जिला हॉस्पिटल में कार्यकर्ता एक 38 वर्षीय पुरुष नर्स में भी कोरोना पॉजिटिव आया है, जिसके बाद हॉस्पिटल के कई स्टाफ की कोरोना जांच करवाई गई है। आज शाम तक इनकी भी रिपोर्ट आने की संभावना है। आयुक्त सुरेश काकानी के मुताबिक यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हॉस्पिटल में कैसे इतने ज्यादा लोगों में संक्रमण फैल गया। सभी को सावधानी बरतनी चाहिए थी। इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है।
इधर महाराष्ट्र में सोमवार सुबह 33 नए मरीज सामने आए है। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 781 तक पहुंच गया। इनमें से 19 मामले पुणे, 11 मुंबई, 1-1 सातारा, अहमदनगर और वसई से सामने आया। वहीं मुंबई से सटे वसई-विरार के नालासोपारा इलाके में एक 65 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। सबसे ज्यादा 113 मरीज रविवार को सामने आए थे। रविवार को ही यहां सबसे ज्यादा 13 मरीजों की मौत हुई है, जिसमें से 9 मुंबई एमएमआरडीए से, 3 पुणे और एक औरंगाबाद से थे।