शुक्रवार तक जारी हो सकती है लिस्ट
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों की मंगलवार को हुई मैराथन बैठक में राज्य के निगम-मंडल (NIGAM MANDAL) में नियुक्तियों के लिए नाम तय कर लिए गए हैं। विधायक सहित 200 नामों को हरी झंडी मिली है।
प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने यह सूची बनाने के लिए प्रदेश के नेताओं को अधिकृत किया था। सूत्रों की मानें तो सूची तैयार कर ली गई है। अब यह सूची श्री पुनिया को भेजी जाएगी। उस पर आलाकमान की सहमति के बाद नियुक्तियां कर दी जाएगी।
मंगलवार को सुबह 11.30 बजे से यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में रखी गई थी। बताया गया है कि निगम-मंडल (NIGAM MANDAL) की तीसरी सूची जारी करने के लिए इस बैठक में गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक दो चरणों में रात करीब 8 बजे तक चली। बताया गया है कि नाम तय करने के मामले में प्रदेश प्रभारी पुनिया पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी से जुड़े वरिष्ठ व सक्रिय नेताओं (NIGAM MANDAL) को तवज्जो दी जाएगी। जिन लोगों को स्थान नहीं मिलेगा उन्हें संगठन में पद देकर समायोजित किया जाएगा।