ये है मोहब्बते सीरियल में निभाया है डॉ. इशिता का किरदार
मुंबई। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपने साथ हुई एक घटना को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने एक शख्स को गलत तरीके से छूने पर एक थप्पड़ जड़ दिया था। इस एक्ट्रेस ने ये है मोहब्बते टीवी सीरियल में डॉ. इशिता का किरदार निभाया है।
सिंगल स्क्रीन थियेटर में हुई थी घटना
इंस्टाग्राम में अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने बताया कि बात उस समय की है, जब वो सिंगल स्क्रीन थियेटर में फिल्म देखने के लिए गई थी। उस समय टिकट खिड़की में भीड़ ज्यादा होने के कारण एक शख्स मुझे गलत ढंग से छूने लगा था। जैसे ही मुझे अहसास हुआ कि कोई मुझे छू रहा है, तो मैंने उसका हाथ पकड़ लिया। भीड़ से निकलकर वो शख्स भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मैंने उसका हाथ नहीं छोड़ते हुए उसी के साथ बाहर आ गई थी। इसके बाद मैंने उस शख्स को एक थप्पड़ लगा दी। फिर मौजूद लोग शख्स पर हावी हो गए।
दिव्यांका कर रही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
इस समय पूरा देश में लॉक डाउन है। ऐसे समय में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) एवं उनके पति विवेक दहिया घर में रहकर ही लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। दिव्यांका ने कुछ समय पहले लोगों को लॉकडाउन के समय घर में रहने की अपील की थी।